Aaj Ka Match Kaun Jeeta 4 August: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 4 August: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले को जीतने में भारतीय टीम नाकाम रही। इस मुकाबले को हारने के साथ ही भारतीय टीम के लिए अब सीरीज जीतना भी नामुमकिन हो गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई पर खत्म हुआ था। जबकि दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी अपने नाम की। 241 रनों के जवाब में भारतीय टीम 208 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने 32 रन से मुकाबला जीत लिया।
जेफरी वेंडरसे ने किया कमाल
श्रीलंका की तरफ से जेफरी वेंडरसे ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। 241 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद ताश के पत्तों की तरह भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौटते चले गए।

जेफरी वेंडरसे के आगे नहीं टिक सके भारतीय बल्लेबाज
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें जेफरी वेंडरसे ने आउट किया। रोहित इस मैच में 64 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल भी जेफरी वेंडरसे की गेंद पर आउट हो गए। जेफरी वेंडरसे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शिवम दुबे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई।
श्रीलंका ने बनाए 240 रन
इतना ही नहीं जेफरी वेंडरसे ने विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया। कोहली 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद श्रेयस अय़्यर और केएल राहुल भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाने में सफलता हासिल की।
श्रीलंकाः पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथ फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications