Aaj ka Match Kaun jeeta 27 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs राजस्थान
Aaj ka Match Kaun jeeta 27 April: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। शनिवार यानी 27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। राजस्थान की ये 9 मैचों में 8वीं जीत है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरैल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
राजस्थान की दमदार शुरुआत
197 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने दमदार शुरुआत की। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी निभाई। लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी मार्क्स स्टोइनिस की गेंद पर कैच आउट हो गए।

क्विंटन डिकॉक हुए फ्लॉप
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत खराब रही। लखनऊ ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया। डिकॉक इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।
केएल राहुल ने बनाए 76 रन
हालांकि कप्तान केएल राहुल ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और 76 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान राहुल के अलावा दीपक हुड्डा ने भी शतकीय पारी खेली। हुड्डा ने 50 रन बनाए। इन दोनों ही बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पोवेव, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications