Aaj ka Match Kaun jeeta 26 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब
Aaj ka Match Kaun jeeta 26 April: आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर पंजाब किंग्स ने हासिल कर लिया। पंजाब ने 8 विकेट से केकेआर को हराकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंद में शतक पूरा किया। वहीं शशांक सिंह ने महज 28 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
262 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की। पंजाब किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आते ही मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। प्रभसिमरन सिंह ने महज 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वह अपनी इस पारी को और लंबी नहीं कर सके। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंजाब ने 6 ओवर में ही एक विकेट खोकर 93 रन बना लिए थे।

केकेआर ने बनाए 261 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए थे। कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल के दौरान किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा। कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए।
नरेन-सॉल्ट ने की धमाकेदार बल्लेबा
इस सीजन केकर के लिए लगातार धमाकेदार शुरुआत करने वाले फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने इस मुकाबले में भी कमाल की बल्लेबाजी की। फिल सॉल्ट ने महज 37 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली तो दूसरी तरफ सुनील नरेन ने 32 गेंद में 9 चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने महज 62 गेंद में 138 रनों की साझेदारी कर कोलकाता नाइट राइडर्स को एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ा दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications