Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1 Dec: आज का मैच कौन जीता- जिम्बाब्वे vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1 Dec: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच आज यानी 1 दिसंबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। दोनों टीम के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला शाम 4:30 बजे से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुआ। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही पाकिस्तान में सीरीज ने बढ़त भी हासिल कर ली है।
जिम्बाब्वे को मिली शर्मनाक हार
पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान और तैयब ताहिर के 39-39 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाए। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 15.3 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गई और 57 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। जिम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, तैयब ताहिर, ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम ।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मैंडे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू।
टी-20 सीरीज के लिए दोनों देशों की टीम
जिम्बाब्वे की पूरी टीम: रयान बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ट्रेवर ग्वांडू, ब्रैंडन मावुता, फ़राज़ अकरम।
पाकिस्तान की पूरी टीम: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), तैय्यब ताहिर, इरफान खान, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम, हसीबुल्लाह खान, अराफात मिन्हास, कासिम अकरम, आमेर जमाल, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications