Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: डिफेंडिंग चैंपियन भारत और दो बार की विजेता इंग्लैंड के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार यानी 5 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस काफी एक्साइडेट हैं और बेसब्री से मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच (Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए स्टेडियम के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं। दूसरी तरफ करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी है। वे इस मैच का आनंद बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे ले सकते हैं। इस टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म 'JioHotstar' पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।

फ्री में लाइव देखने का ये है तरीका
हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत सरकार के सार्वजनिक प्रसारक DD Sports पर इस महामुकाबले का मुफ्त लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन होना अनिवार्य है। प्राइवेट केबल या डीटीएच ऑपरेटर्स पर डीडी स्पोर्ट्स के इस वर्जन का मिलना मुश्किल होता है, लेकिन फ्री डिश यूजर्स बिना किसी मासिक रिचार्ज के इस हाई-वोल्टेज मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
मैच का समय और टॉस
मुंबई में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे उछाला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय शानदार लय में है और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने से सिर्फ दो कदम दूर है। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
ऐसा रहा है भारतीय टीम का सफर
साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही संस्करण में चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 2014 में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। साल 2016 और 2022 में भारत का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया। जबकि साल 2024 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की। अब एक बार फिर भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के सामने है।












Click it and Unblock the Notifications