Aaj Ka IPL Match: पंजाब किंग्स पर भारी पड़े मोहम्मद सिराज, आरसीबी की 24 रनों से शानदार जीत
PBKS vs RCB Match in Hindi: आज के मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पंजाब किंग्स पर कहर बनकर टूटी और आरसीबी ने फिर से आईपीएल 2023 में जीत की राह पकड़ ली है।

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जीत की राह पर वापसी करते हुए मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान पंजाब किंग्स को हरा दिया है। आईपीएल 2023 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
इसके जवाब में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 137 रन बना दिए और आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 150 पर सिमट गई।
पंजाब किंग्स अपने नियमित कप्तान शिखर धवन के बगैर खेल रही है जिसके चलते ओपनिंग में अथर्व तैद आए लेकिन वे मोहम्मद सिराज की गेंद पर केवल 4 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पिछले कुछ मैचों में अपनी बल्लेबाजी के जलवे दिखाने वाले मैथ्यू शार्ट को भी वानिंदू हसारंगा ने बोल्ड कर दिया।
ऐसे में आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे लियाम लिविंगस्टोन पर बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनको भी पगबाधा कर दिया। लियाम सिराज की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूक गए लेकिन मैदानी अंपायर ने इसको नॉट आउट दिया। सिराज के कॉन्फिडेंस को देखने के बाद विराट कोहली ने रिव्यू किया जो बिल्कुल सही साबित हुआ।
Recommended Video

लिविंगस्टोन 2 ही रन बना सके। इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया भी 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने एक छोर थाम रखा था लेकिन कप्तान सैम करन भी एक और रन आउट के तौर पर पवेलियन लौट गए। उनको वानिंदु ने चलता किया।
लगातार दो रन आउट के बाद पंजाब पूरी तरह बिखर गई। इस टीम को और भी करारा झटका तब लगा जब पिछले मैचों में निचले क्रम पर बढ़िया हिटिंग करने वाले शाहरुख खान भी केवल 7 रन बनाकर हसरंगा की बॉल पर स्टंप हो गए। इससे पहले पर्नल ने 30 गेंदों पर 46 रनों की प्रभसिमरन की पारी का अंत कर दिया था।
जितेश ने मैच रोचक बनाया- जब लगा कि मैच में जान नहीं बची है तो कीपर जितेश शर्मा ने सीजन में पहली बार बल्ला चलाया और मामला रोचक बन गया। इस दौरान 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर उनका कैच विराट कोहली ने छोड़ दिया। तब तक जितेश तेज 40 रन कर चुके थे।
सिराज की मार- लेकिन सिराज ने सुनिश्चित किया कि कोई उलटफेर ना हो। उन्होंने 18वें ओवर में दो विकेट लिए। सिराज ने 4 ओवर में 21 देकर 4 विकेट लिए। जितेश ने 30 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications