Aaj Ka IPL Match, LSG vs GT: दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला, कौन होगा आज के मैच का विजेता

LSG vs GT: आज आईपीएल में दो दमदार टीमों के बीच कांटे का मुकाबला है। पिछले रिकॉर्ड में जीटी लखनऊ पर पर भारी पड़ी है लेकिन इस सीजन में केएल राहुल की टीम भी बहुत शानदार मुकाबले खेल रही है।

 LSG vs GT

LSG vs GT Today Match in Hindi: आईपीएल के 16वे सीजन में आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबला करने के लिए उतरेंगे।

टीम फॉर्म- आज के मैच के संभावित विजेता की बात करें तो दोनों ही टीमों की फॉर्म अलग-अलग चल रही है। कागजों पर गुजरात की टीम जहां बहुत ही तगड़ी है तो वही हालिया फॉर्म के आधार पर लखनऊ बाजी मारते हुए दिखाई देते हैं।

एलएसजी की टीम ने अपने पिछले चार में तीन मुकाबले जीते हैं और वे अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स को उनके घर पर ही हराकर आ रहे हैं तो वही गुजरात टाइटंस की टीम ने मजबूत शुरुआत करने के बावजूद पिछले तीन मैचों में दो मुकाबले हारे हैं।

लेकिन जब हम हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करते हैं तो गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन में एलएसजी को दो बार हरा चुकी है। अभी तक दोनों ही टीमों के बीच दो ही मुकाबले हुए हैं जिसमें एक मुकाबला टाइटंस ने 5 विकेट से जीता था और दूसरा मैच 62 रनों से जीता था।

होम ग्राउंड- अब बात करते हैं अपने होम ग्राउंड में लखनऊ के अब तक के प्रदर्शन के बारे में। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2023 के तहत तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ठीक प्रदर्शन किया है।

उन्होंने पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रनों के बड़े अंतर से जीता था। दूसरे मैच में भी सनराइजर्स को 5 विकेट से मात दी थी। लेकिन तीसरा मुकाबला वे पंजाब किंग्स के हाथों 2 विकेट से हारे थे। लेकिन ये मैच टक्कर का था।

कौन होगा आज के मैच का विजेता- इसके बावजूद कहना चाहिए कि अपने घरेलू मैदान पर केएल राहुल एंड कंपनी को होम एडवांटेज मिलता है। कुल मिलाकर आज का मुकाबला भी काफी टक्कर का है जहां कोई एक पक्का विजेता नहीं है लेकिन होम एडवांटेज को देखते हुए लखनऊ के टीम आज के मैच की संभावित विजेता हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+