IPL: मुंबई के धुरंधरों का चलेगा बल्ला या पंजाब के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें कौन जीतेगा MI vs PBKS का मैच

IPL 2023: मुंबई इंडियंस अंकतालिका में छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स 7वें स्थान पर विराजमान है। आज के मुकाबले में मुंबई की निगाह घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत पर होगी। वहीं पंजाब आज अपनी फॉर्म में वापस लौटना चाहेगी।

MI vs PBKS

MI vs PBKS: आईपीएल में आज 22 अप्रैल को डबल हेडर का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में शिखर धवन की पंजाब से भिड़ेगी। पीबीकेएस ने सीजन की शुरुआत दो जीत के साथ की थी, लेकिन अगले चार में उसे सिर्फ एक जीत मिली है। दूसरी ओर एमआई ने लीग का आगाज दो करारी हार के साथ किया और लगातार तीन जीत के साथ शानदार वापसी कर ली है।

पीबीकेएस और एमआई के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला
दोनों ही टीमें आईपीएल प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 से बाहर चल रही हैं। मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 5 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर विराजमान है। आज के मुकाबले में मुंबई के निगाह घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत पर होगी। वहीं सीजन में शानदार शुरुआत के बाद खराब स्थिति में पहुंची पंजाब फिर जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

मजबूत स्थिति में है मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी विभाग
मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी विभाग फिलहाल मजबूत स्थिति में है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन का टीम को अच्छा साथ मिल रहा है, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड ने पिछले तीन मैचों में अपने हुनर से सभी का परिचय करा दिया है, हालांकि, अभी भी सूर्यकुमार का बल्ला चल रहा है, लेकिन उनका क्रीज पर नहीं टिकना टीम के लिए जरूर चिंता का विषय है।

पंजाब किंग को शिखर धवन की वापसी का इंतजार
पंजाब किग्स अपने पिछले कुछ मैच कप्तान शिखर धवन के बिना खेले हैे, क्योंकि धवन कंधे की चोट के कारण मैच से बाहर चल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आज मुंबई के खिलाफ धवन की वापसी की पूरी उम्मीद है। अनुभवी बल्लेबाज की टीम को काफी कमी खल रही है, हो सकता है कि धवन आज बतौर इंपैक्ट प्लेयर बल्ले से कुछ कमाल दिखाएं। इसके अलावा सिंकदर रजा और कागिसो रबाड़ा की भी वापसी हो सकती है।

मुंबई के गेंदबाजी विभाग को खल रही आर्चर की कमी
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी तो मजबूत स्थिति में है लेकिन गेंदबाजी विभाग अभी भी कमजोर स्थिति में है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बिना गेंदबाजी कमजोर पड़ रही है। मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेलने के बाद से ही आर्चर टीम से बाहर चल रहे हैं। कोहनी में दर्द के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। ऐसे में अगर आज पंजाब के खिलाफ गेंदबाज की वापसी होती है, तब टीम जरूर मजबूत स्थिति में नजर आएगी।

मुंबई बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई ने 15 मैच जीते हैं, जबकि PBKS ने 14 मैच जीते हैं। इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI और PBKS ने 9 मैच खेले हैं। उनमें से घरेलू टीम एमआई ने 5 मैच जीते जबकि पीबीकेएस ने 4 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के गेंदबाजी और बल्लेबाजी के मुताबिक, मुंबई आज का मैच अपने नाम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+