Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- एलएसजी vs जीटी और एमआई vs पीबीकेएस

Aaj IPL mein Kaun se Match hain- वीकेंड डबल हेडर पर आज आईपीएल में दो धमाकेदार मुकाबले हैं जहां पहला मैच एलएसजी vs जीटी है तो दूसरा मुकाबला शाम एमआई vs पीबीकेएस है।

today ipl match mi team

Aaj Ke IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग में आज भी डबल हेडर के दो मुकाबले हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच है जो लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल में आज दूसरा और सीजन का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले मैच की बात करें तो लखनऊ की टीम पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उन्हीं के घर में मात देकर आ रही है। इस समय केएल राहुल एंड कंपनी 6 में से 4 में जीतकर अंकतालिका में भी दूसरे स्थान पर बैठी है।

वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को अपनी जीत की राह फिर से पकड़नी होगी क्योंकि वे 5 में तीन मैच जीतकर अंकतालिका में नंबर चार पर बैठे हैं।

दूसरे मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम पिछले तीन मैच लगातार जीत चुकी है और वे एक बार फिर से वे खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। उनका मुकाबला पंजाब किंग्स की टीम से है जो 6 में से तीन मैच जीत चुकी है।

पंजाब को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो मैच जीतने शुरू करने होंगे। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

आईपीएल 2023 आज के मैच डिटेल्स-

1. लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस: ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है जो दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगा।

2. मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा ये मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा।

कहां और कैसे देखें आज के मैच- आप इन मैचों को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, स्मार्ट टीवी पर जियो सिनेमा ऐप पर और मोबाइल पर भी जियो सिनेमा ऐप के जरिए स्ट्रीम कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी पर वाई-फाई के जरिए भी मैच को सीधे मोबाइल से कास्ट किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+