Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG VS PBKS
IPL: मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। आईपीएल का 38वां मैच शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच शुरू होगा। दोनों ही टीमें एक नई रणनीति के साथ मैदान पर दिखेंगी।

Aaj Kiska IPL Match Hai, LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में आज का मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 38वें मैच में शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भिड़ंत होगी। फिलहाल, दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला जीतना काफी महत्वपूर्ण है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत के बाद पीबीकेएस लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पंजाब ने अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है, और सात मैच में से चार में जीत हासिल की है। दूसरी ओर लखनऊ को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी ने भी अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें चार में जीत मिली है, और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
एलएसजी के लिए काइल मेयर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि क्रुणाल पांड्या का बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। जब गेंदबाजों की बात आती है तो मार्क वुड की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है, जबकि रवि बिश्नोई अपनी पूर्व टीम के खिलाफ बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
इस बीच, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि शिखर धवन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपनी वापसी करेंगे या नहीं। हालांकि, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, अर्शदीप और जितेश शर्मा ने धवन की अनुपस्थिति में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों ने सात में से चार मैच जीते हैं।
पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बाद लखनऊ अपनी रणनीति में जरूर कुछ बदलाव कर सकती है, कप्तान केएल राहुल टीम के लिए अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, राहुल का स्ट्राइक रेट अभी तक 113.91 रहा है।
इस सीजन में पीसीए स्टेडियम पर अभी तक 200 रन का स्कोर नहीं हो सका है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी विभाग जरूर कप्तान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स पिछले दो मैच हारने के बाद वापसी की कोशिश में होगी। नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके, लेकिन अब वापसी कर सकते हैं। कार्यवाहक कप्तान फॉर्म में नजर आ सकते हैं।
आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किग्स के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 से मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।












Click it and Unblock the Notifications