'जहरीला मैनेजर हमेशा वैसा ही रहेगा,' ऋषभ पंत के साथ भी संजीव गोयनका की तीखी बहस? फैन्स ने लगाई क्लास
DC vs LSG: सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने अविश्वसनीय तरीके से वापसी करते हुए गुजरात जायंट्स को पराजित करते हुए आईपीएल के इस सीजन का पहला रोमांचक मुकाबला फैन्स को दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 210 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जब दिल्ली ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, उस समय लखनऊ की टीम ड्राइविंग सीट पर थी और जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही थी। इस समय आशुतोष शर्मा नामक तूफ़ान ने अकेले ही इस मुकाबले का रुख दिल्ली कैपिटल्स की तरफ मोड़ दिया।

हालांकि इसमें ऋषभ पंत की एक बड़ी चूक टीम को हरा गई। पंत ने एक आसान से स्टम्पिंग छोड़ दिया था और यह विकेट आशुतोष का ही था। अंतिम ओवर में ही यह मौका आया था। अगर पंत इस मौके को नहीं गंवाते, तो लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में जीत सकती थी।
गौरतलब है कि ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस मुकाबले में खराब रहा था। 27 करोड़ की रकम में पंत को खरीदने के बाद लखनऊ ने इस सीजन के लिए कप्तान भी बनाया था। इसके बाद उनके प्रदर्शन में कुछ अच्छा नहीं दिखा। ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उनकी कीपिंग में गड़बड़ी देखने को मिली।
मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत के फोटो सामने आए। इसमें देखा गया कि गोयनका और पंत के बीच तीखी बहस हो गई। गोयनका काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे और वह भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला जीत गई।
फैन्स ने इसे देखते ही पिछले साल केएल राहुल के साथ गोयनका की हुई बहस वाली घटना याद की। इसके बाद सोशल मीडिया पर गोयनका की आलोचना भी देखने को मिली। इसी बर्ताव के कारण केएल राहुल ने लखनऊ को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स का दामन थाम लिया।












Click it and Unblock the Notifications