T20 World Cup: रूठी किस्मत और टूटे सपने, 5 बदनसीब भारतीय खिलाड़ी जिनको नहीं मिली वर्ल्ड कप टीम में जगह
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम को चुनते समय चयनकर्ताओं ने कुछ बहुत ही कड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। जहाँ कुछ नए चेहरों की किस्मत चमकी है, वहीं 5 ऐसे नामी खिलाड़ी भी हैं जिन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन खिलाड़ियों का बाहर होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
शुभमन गिल
सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल के नाम की हो रही है। टीम के 'प्रिंस' कहे जाने वाले गिल को इस बार वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। इसका बड़ा कारण उनकी हालिया फॉर्म और टीम का नया कॉम्बिनेशन है। चयनकर्ता चाहते थे कि टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो ऐसे ओपनर हों जो विकेटकीपिंग भी कर सकें। इसी तालमेल को बिठाने के चक्कर में शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ा, जो उनके करियर का एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यशस्वी जायसवाल
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यशस्वी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन और टीम में ईशान किशन की वापसी ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए।
ऋषभ पंत
पंत ने पिछले वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, इस बार चयनकर्ताओं की पहली पसंद नहीं रहे। कार एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले पंत को संजू सैमसन और ईशान किशन की हालिया जबरदस्त फॉर्म के कारण बाहर होना पड़ा। संजू ने हाल ही में अपने 1,000 रन पूरे किए हैं और ईशान लगातार रन बना रहे हैं, जिसके चलते टीम में पंत के लिए जगह नहीं बन पाई।
जितेश शर्मा
जितेश शर्मा को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा फिनिशर माना जा रहा था। उन्होंने आईपीएल में भी अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया, लेकिन जब वर्ल्ड कप की बात आई तो चयनकर्ताओं ने अनुभव को ज्यादा तवज्जो दी। जितेश को 'सबसे अनलकी' खिलाड़ियों में गिना जा रहा है क्योंकि वे पिछले एक साल से हर टी20 सीरीज का हिस्सा थे, पर अंतिम समय पर वर्ल्ड कप टीम से उनका नाम कट गया।
मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज का बाहर होना भी सबको अखर रहा है। बुमराह और अर्शदीप के साथ सिराज की जोड़ी काफी मशहूर थी, लेकिन टी20 में उनका बढ़ता हुआ इकोनॉमी रेट (ज्यादा रन लुटाना) उनके खिलाफ गया। उनकी जगह टीम ने हर्षित राणा जैसे युवा और किफायती गेंदबाज पर भरोसा जताया है। सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज का वर्ल्ड कप टीम में न होना टीम इंडिया की गेंदबाजी के लिए एक बड़ा बदलाव है।












Click it and Unblock the Notifications