कौन हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की पांच सबसे खूबसूरत खिलाड़ी, इनके सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं फेल

महिला क्रिकेटरों की लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके पीछे नियमित अंतराल पर हो रहे मुकाबले और सीरीज है। समय के साथ महिला क्रिकेटरों के कौशल में भी निखार आया है। फैन्स भी स्टेडियमों में जाकर उनके मुकाबले देख रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 इसका बड़ा उदाहरण है।

स्टाइल और फैशन के मामले में भी महिला क्रिकेटर्स कम नहीं हैं। यूएई में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में कुछ महिला खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्होंने फैन्स का ध्यान खींचा है। ऐसी ही पांच सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों का जिक्र यहां किया गया है, जो किसी हीरोइन से कम नहीं दिखतीं।

mandhana and perry

चार्लट डीन- इंग्लैंड से आने वाली यह महिला घरेलू क्रिकेट में हैम्पशायर से खेलती हैं। वह दाएं हाथ से बैटिंग करती हैं और ऑफ़ ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। मौजूदा इंग्लैंड टीम में वह सबसे सुंदर क्रिकेटर हैं। 23 वर्षीय डीन जब मैदान पर होती हैं, तो अलग ही दिखती हैं।

स्मृति मंधाना- भारतीय क्रिकेट टीम में अगर सबसे सुंदर महिला खिलाड़ी की बात की जाए, तो स्मृति मंधाना नंबर एक पर आती हैं। स्मृति मंधाना किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं दिखती हैं। उनकी बैटिंग भी फैन्स को आकर्षित करती है और खूबसूरती इसमें चार चाँद लगा देती है।

एलिस पेरी- सबसे सुंदर महिला क्रिकेटरों की बात की जाए और एलिस पेरी का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। एलिस पेरी वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट और फुटबॉल दोनों खेला है। इस एथलेटिक महिला के फैन्स भी दीवाने हैं। मैदान पर उनकी चुस्ती उनको और ज्यादा आकर्षक बनाती हैं। वह फैन्स के दिलों पर राज करती हैं।

नासरा संधू- पाकिस्तानी महिला टीम से नासरा संधू वह नाम है, जिसे देखने के लिए फैन्स उत्सुक रहते हैं। संधू इस टीम की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी हैं। 26 साल की संधू दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और बाएं हाथ से लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करती हैं।

अमेलिया केर- 23 साल की कम उम्र में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने धमाल मचाया है। अपने खेल से सुर्ख़ियों में रहने वाली यह महिला क्रिकेटर खूबसूरती के मामले में भी कम नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में वह न्यूजीलैंड टीम में खेल रही हैं। अमेलिया केर सुंदरता के मामले में किसी हॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वह गेंदबाजी ऑल राउंडर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+