IND vs NZ: कौन से कीवी खिलाड़ियों से रहना है भारत को सावधान? ये 4 प्लेयर्स बन सकते हैं मुंबई टेस्ट में खतरा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को लगातार दो टेस्ट मैचों में पराजित करते हुए कीवी टीम ने इतिहास रच दिया और पहली बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सीरीज अपने नाम कर ली।

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला अभी बाकी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाना है और इसमें भी भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। टीम इंडिया के लिए यहाँ भी काम आसान नहीं होना है। कुछ कीवी खिलाड़ी भारत के रास्ते में रोड़ा बनने का काम कर सकते हैं।

ind vs nz

इस लिस्ट में पहला नाम एक ऐसे बल्लेबाज का आता है, जिसने भारत के नाक में दम कर दिया है। बेंगलुरु में शतक जड़ने वाले रचिन रविन्द्र ने पुणे में भी बल्ले से अपना धांसू प्रदर्शन जारी रखा था। उनकी बेहतरी फॉर्म चल रही है और मुंबई में भी रन आने की संभावना है। टीम इंडिया को इससे दूर रहना होगा।

कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे ने भी अब तक धमाकेदार बल्लेबाजी की है। पहले टेस्ट मैच में वह शतक बनाने से चूके थे और 91 पर आउट हुए थे। दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए 76 रनों की पारी खेली थी। मुंबई में भी टीम इंडिया को उनके खिलाफ रणनीति के साथ उतरना होगा।

एक ही मैच में 13 विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर को कैसे भूल सकते हैं। उनके सामने भारतीय बल्लेबाजों को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट को अकेले धराशाई करते हुए अपनी टीम को मैच जितवा दिया। सैंटनर मुंबई के स्पिन ट्रैक पर घातक हो सकते हैं।

इस लिस्ट में चौथा नाम एजाज पटेल का आता है। वह भी अपनी धाकड़ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारत में आकर पिछले दौरे पर मुंबई में ही एजाज ने एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किये थे। हालांकि इस बार वह अब तक उतने सफल नहीं रहे हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी में दमखम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+