आईपीएल से पहले फॉर्म में लौटे 36 साल के दिनेश कार्तिक, बल्ले से मचाई तबाही, चौके-छक्कों की लगी झड़ी

Dinesh Karthi: दिनेश कार्तिक भले ही खेल नहीं रहे होते हैं तब कॉमेंट्री बॉक्स में दिखते हैं लेकिन मैदान पर आते ही उनका बल्ला आग उगलने लगता है। आरसीबी के लिए खेलने वाले कार्तिक ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए उन्होंने 93 रनों की पारी खेली।

आईपीएल नीलामी से पहले दिनेश कार्तिक का बल्ला चला है और जमकर चला है। मैदान पर जाकर उन्होंने तबाही मचाते हुए गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। कार्तिक की तूफानी पारी आई लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। उनकी पारी काम नहीं आई।

dinesh karthik

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु और पंजाब के बीच मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। तमिलनाडु ने जब अपने 7 विकेट 95 रनों के निजी स्कोर पर गंवा दिए थे, उस समय कार्तिक ने मैदान पर कदम रखा और गेंदबाजों के साथ फील्डरों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी।

कार्तिक ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए रन बनाये और जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक ने 82 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 13 चौके और 4 गगनचुम्बी छक्के आए। तमिलनाडु की टीम 175 रन बनाकर आउट हो गई, इस तरह कार्तिक की पारी नाकाम हो गई।

कार्तिक ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 251 रन बनाकर आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन मनदीप ने बनाए, वह 68 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने भी 58 रनों की पारी खेली। तमिलनाडु की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई। कार्तिक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया। पंजाब ने तमिलनाडु को 175 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। सिद्धार्थ कौल ने 5 विकेट हासिल किये, प्रेरित दत्ता ने भी 3 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+