भारत के 3 क्रिकेट मैदान अफगानिस्तान टीम को दिए गए, जानिए कहाँ होगा अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड का टेस्ट

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान पहले भारत में था लेकिन बाद में इस टीम ने कुछ मुकाबले यूएई में खेले थे। अब चार साल के बाद अफगान टीम एक बार फिर से भारत में आकर खेलने के लिए तैयार है। बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान को तीन ग्राउंड मिले हैं।

इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टीम सफेद गेंद सीरीज खेलने वाली थी लेकिन मौसम को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। मुकाबले ग्रेटर नोएडा में होने वाले थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।

afghanistan team

कीवी टीम एक टेस्ट मैच भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान को तीन वेन्यू मिले हैं लेकिन देहरादून नहीं है।

इससे पहले देहरादून, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ के रूप में अफगानिस्तान को वेन्यू मिले थे लेकिन अब देहरादून का नाम उसमें से हटा दिया गया है और नए वेन्यू के रूप में कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम जोड़ दिया गया है। देहरादून में चार साल पहले तक मुकाबले होते रहे हैं।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टेस्ट दोनों टीमों का पहला मुकाबला होगा। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं खेला गया था। ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में भी यह पहला ही टेस्ट मुकाबला होने वाला है। यूएई के बाद अफगान टीम अब फिर से भारत में आकर खेलने के लिए तैयारी कर रही है।

यह देखना होगा कि भारत में आने के बाद अफगान टीम को टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज कब तक खेलने को मिलेगी। हालांकि भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी साल टी20 सीरीज खेली गई थी। इसमें भारत ने जीत दर्ज की थी लेकिन अफगानों का प्रदर्शन धांसू रहा था। अफगानिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+