IND vs NZ: गौतम गंभीर की कोचिंग में 3 शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज, जानिए आंकड़े
IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में भारत की हार के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। पहली बार भारत को अपने ही घर में किसी टीम ने इस तरह पराजित किया है। तीसरे दिन के दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली। गौतम गंभीर की कोचिंग में यह दूसरी टेस्ट सीरीज थी।
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने पहली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए जीती थी। इसके बाद दूसरी सीरीज में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। भारतीय टीम को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में लगातार तीसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने गंभीर की कोचिंग में तीन शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। आपको जरुर जानने चाहिए।

24 साल में पहली बार क्लीन स्वीप
भारत में आकर पिछले 24 सालों में किसी भी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया था। न्यूजीलैंड ने उस सूखे को समाप्त कर दिया और भारत के नाम एक शर्मनाक आंकड़ा जुड़ गया। सीरीज के सभी मैचों में भारत को हार का सामना साल 2000 में करना पड़ा था।
घरेलू सीरीज में 12 साल बाद हार
टीम इंडिया को पिछली बार घर में आकर सीरीज हराने वाली टीम इंग्लैंड थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 12 साल बाद भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में पराजित किया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार धोनी की कप्तानी में मिली थी। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम 46 पर आउट
घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम को कभी टेस्ट क्रिकेट में 46 जैसे छोटे स्कोर पर कोई टीम आउट नहीं कर पाई थी। न्यूजीलैंड ने यह कारनामा भी कर दिया और टीम इंडिया को बुरी तरह पछाड़ा। बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया महज 46 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। यह एशिया में सबसे कम टेस्ट स्कोर है।












Click it and Unblock the Notifications