RR vs RCB: क्यों आरसीबी को राजस्थान से मिली पटखनी, जानिए ये 3 बड़े कारण
IPL 2024, RR vs RCB: आईपीएल में इस सीजन आरसीबी के साथ ढाक के तीन पात वाली कहानी चल रही है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन आरसीबी की टीम को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने 3 विकेट पर 183 रन बनाए लेकिन रॉयल्स ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। कोहली के शतक के बाद रॉयल्स से बटलर का शतक आया।
पांच मैचों में आरसीबी को महज 1 ही मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले अपने चारों मैचों में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है और अंक तालिका में भी टॉप स्थान हासिल किया है। आरसीबी की हार के कुछ अहम कारण यहाँ जान सकते हैं।

कैमरन ग्रीन ने छोड़ा था कैच
जब राजस्थान रॉयल्स की टीम जायसवाल के रूप में पहला विकेट शून्य पर गंवाने के बाद दबाव में थी, उस समय आरसीबी के पास एक और विकेट का मौका था। बटलर 6 रन पर खेल रहे थे और उनका कैच छूट गया। कैमरन ग्रीन गेंद तक पहुँच गए थे लेकिन कैच उनके हाथ में नहीं टिका। इसके बाद बटलर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शतक जमा दिया।
मयंक डागर की खराब गेंदबाजी
आरसीबी के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा इकोनमी रेट से रन देने वाले गेंदबाज मयंक डागर रहे। डागर ने इस मैच में महज 2 ही ओवर डाले लेकिन इनमें पिटाई हो गई। डागर के दो ओवर में राजस्थान रॉयल्स को 34 रन मिले। इनमें एक ओवर तो 20 रन का आया था। बटलर ने उनको आड़े हाथों लिया था।
मैक्सवेल का फ्लॉप खेल
ग्लेन मैक्सवेल जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, तो आरसीबी का खेल 5 ओवर से ज्यादा का बचा हुआ था। ग्लेन मैक्सवेल के पास ताबड़तोड़ बैटिंग कर टीम को 200 पार पहुंचाने का मौका था। वह तूफानी बैटिंग करने के लिए ही जाने जाते हैं। ऐसा नहीं हुआ और वह 3 गेंद में 1 रन के मामूली स्कोर पर आउट होकर चलते बने।












Click it and Unblock the Notifications