T20 World Cup: क्यों भारतीय टीम यह टी20 वर्ल्ड कप हार सकती है, जानिए 3 बड़े कारण
T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से अपने कदम रखे हैं। वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पराजित करते हुए शुरुआत अच्छी की। अब भारतीय टीम को मुख्य इवेंट में अपना पहला मुकाबला खेलना है। भारतीय टीम को अपना पूरा दमखम लगाना पड़ेगा।
टीम इंडिया के लिए इवेंट इतना आसान नहीं होने वाला है। 2007 में सबसे पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से लेकर अब तक भारतीय टीम ने कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया धमाका करने में सक्षम है लेकिन कुछ चीजें उनके खिलाफ जाती है।

आईपीएल की थकान
टीम इंडिया में मौजूद हर खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल में शिरकत करने के बाद वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतर रहा है। ऐसे में थकान एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को रेस्ट करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है। आईपीएल में मैचों के अलावा लगातार ट्रेवल भी होता रहा है। यह पक्ष टीम इंडिया के खिलाफ जाता है और वर्ल्ड कप में हार मिल सकती है।
ट्रैक रिकॉर्ड भी अहम
अगर टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए, तो आईपीएल के बाद प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। यूएई में हुआ टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप आईपीएल के बाद हुआ था। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दो फाइनल मुकाबले आईपीएल के बाद ही खेले गए थे। हर टूर्नामेंट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
गेंदबाजी में अनुभव की कमी
टीम इंडिया की गेंदबाजी को देखा जाए, तो जसप्रीत बुमराह की एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जो अनुभव वाले हैं। अन्य सभी गेंदबाजों के पास इतने बड़े इवेंट का अनुभव नहीं है। अर्शदीप अच्छा करते हैं लेकिन उनकी पिटाई भी बहुत होती है, सिराज के साथ भी यही बात लागू होती है। चहल ने अभी तक कोई भी वर्ल्ड कप नहीं खेला है। टीम इंडिया की गेंदबाजी से ज्यादा मजबूत बल्लेबाजी नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications