3 मौके जब धोनी के बयानों ने फैन्स को कर दिया भावुक, एक नई प्रतिक्रिया भी आई है
महेंद्र सिंह धोनी अचानक अपने निर्णय लेते हैं, फैन्स को भी उनकी बातों पर गौर करना पड़ता है कि उन्होंने क्या कहा है।

IPL 2023, MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी अपनी बातों से बड़ा संकेत देते आये हैं। यह कई बार देखने को मिला है। उन्होंने कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले घोषणा नहीं की। कप्तानी छोड़ने से लेकर संन्यास लेने तक धोनी ने ऐसा ही किया है। माही ने हर बार अपने फैसले से फैन्स को चौंकाने का कार्य किया है।
कोई भी बड़ा स्टेप लेने से पहले धोनी ने ऐसी बातें कही हैं, जिन पर फैन्स ने भी अपना दिमाग लगाया है। यह जानने की कोशिश की गई है कि धोनी की बातों का असल में मतलब क्या है। उनकी बातों को सुनने के बाद फैन्स भी भावुक हुए हैं। माही के फैन्स उनको दिल से मानते हैं।
इस बार भी धोनी ने एक बड़ा संकेत दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में कप्तानी कर रहे माही के बयान को लेकर बातें हो रही हैं। माना जा रहा है कि वह आईपीएल में इस सीजन के बा फिर से खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरने वाले हैं। धोनी के कुछ ऐसे बयान रहे हैं, जिन पर फैन्स भावुक हो गए।
आईपीएल को लेकर धोनी की प्रतिक्रिया
इस सीजन धोनी ने बयान देते हुए कहा कि मेरा यह अंतिम चरण है। सबसे अहम बात है कि मैं इसका मज़ा लूं। यहां मुझे अच्छा लगा। फैन्स से काफी सारा स्नेह और प्यार मिला है। फैन्स मुझे सुनते हैं। एक बार आपकी उम्र हो जाती है, तभी अप इन सब चीजों का अनुभव कर पाते हैं।
2015 वर्ल्ड कप में बयान
भारतीय टीम ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। धोनी ने सेमीफाइनल के बाद कहा था कि मैंने कितने रन बनाये यह मायने नहीं रखता। जिस दिन मैं बैग पैक करके निकल जाउंगा, मैं उसमें भी काफी खुश रहूंगा। हालांकि इस बयान के बाद भी वह वनडे में खेलते रहे थे।
चेन्नई के साथ रिश्तों पर धोनी का बयान
चेन्नई को माही ने अपनी कप्तानी में चार बार चैम्पियन बनाया है। इस टीम के साथ रिलेशन को लेकर धोनी ने कहा था कि इस टीम के साथ मेरा रिश्ता मेट्रीमोनियल साईट की मैचिंग की तरह है। जिस तरह से चेन्नई के फैन्स प्यार और सम्मान देते हैं, ऐसा लगता है कि भगवान की तरह ट्रीट कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications