IPL 2024: नाम बड़े और दर्शन छोटे, सबसे महंगे बिकने वाले 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शर्मनाक

IPL 2024: आईपीएल का यह सीजन अब समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। नीलामी के दौरान जब खिलाड़ियों पर दामों की बोली लगी थी, तब यही उम्मीद की जा रही थी कि इतने महंगे बिकने के बाद टीमों को फायदा भी इनसे मिलना चाहिए। हालांकि ये सिर्फ कल्पनाएँ ही निकली।

बड़े प्राइस पर बिकने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन फीका रहा है। उनसे उम्मीदें तो काफी थीं लेकिन वे उन पर खरा उतरने में सफल नहीं हुआ। शायद महंगे बिकने के बाद उनके ऊपर प्रदर्शन करके दिखाने का दबाव भी बढ़ गया होगा। तीन महंगे खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण यहाँ किया गया है।

ipl 2024

मिचेल स्टार्क: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क रहे हैं। नीलामी में उनको 24 करोड़ 75 लाख की धन राशि के साथ खरीदा गया था लेकिन प्रदर्शन के मामले में वह खरा नहीं उतरे। मिचेल स्टार्क केकेआर के लिए खेलते हुए 11 मैचों में महज 12 विकेट हासिल कर पाए हैं। इससे भी खास बात यह भी है कि वह 11 से भी ऊपर के इकोनमी रेट से रन देते हुए महंगे साबित हुए हैं।

पैट कमिंस: हैदराबाद ने कमिंस की कप्तानी में प्रदर्शन तो अच्छा किया है लेकिन धन राशि को देखते हुए उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन पीछे छूट गया। वर्ल्ड क्रिकेट में वह नामी गेंदबाज हैं लेकिन यहाँ खास नहीं कर पाए। कमिंस ने इस सीजन कुल 12 मुकाबले खेले हैं और 14 विकेट ले पाए हैं। उनको हैदराबाद ने नीलामी में 20 करोड़ 50 लाख रुपये की धन राशि में खरीदा था।

डैरिल मिचेल: इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले डैरिल मिचेल का नाम भी है। चेन्नई ने इस खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा था। कुल 12 मैचों में खेलने के बाद मिचेल ने 314 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है। इस तरह वह नीलामी में मिली धन राशि को जस्टिफाई करने में नाकाम रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+