3 भारतीय खिलाड़ी जिनको बिना मैच खेले मिल जाएगी 5 करोड़ की बड़ी धन राशि

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है। टीम इंडिया को बीसीसीआई ने बड़ी धन राशि बतौर पारितोषिक देते हुए मालामाल कर दिया है। भारतीय टीम के अलावा कोचिंग स्टाफ को भी काफी पैसा मिला है।

भारतीय टीम के घर आने के बाद बीसीसीआई ने मुंबई में टीम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। अब खबरें आ रही है कि इन पैसों का बंटवारा करने पर किसी के हिस्से में अच्छी रकम आई है। कुछ लोगों को कम पैसे मिले हैं लेकिन खाली कोई नहीं रहा।

yashasvi jaiswal

इस दौरान तीन ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनको बिना खेले ही बड़ी रकम मिलने वाली है। तीनों ही प्लेयर्स को 5-5 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। बिना खेले ही इन तीनों खिलाड़ियों की एक तरह से लॉटरी लग गई है।

यशस्वी जायसवाल: यशस्वी जायसवाल उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें 2024 टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला। शुरू में रोहित शर्मा के साथ पूर्णकालिक सलामी बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने की उम्मीद थी, लेकिन विराट कोहली ने ओपनिंग की भूमिका निभाई। कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने फाइनल में 59 गेंदों पर 76 रन बनाए और भारत को 176/7 का विजयी स्कोर बनाने में मदद की। जायसवाल खेल नहीं पाए लेकिन 5 करोड़ कमा गए।

संजू सैमसन: संजू सैमसन भी विश्व कप के किसी भी मैच में शामिल नहीं हुए। पूरे टूर्नामेंट में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को प्राथमिकता दी गई, जिससे सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ा। हालाँकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ़ अभ्यास मैच खेला था, जहाँ उन्होंने सिर्फ़ एक रन बनाया था। अंतिम 15 में शामिल होने के कारण उनको 5 करोड़ मिलेंगे।

युजवेंद्र चहल: चयन समिति ने टीम में चार स्पिनरों को शामिल करके एक साहसिक निर्णय लिया। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को यूएसए चरण के लिए चुना गया, जबकि कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज में शामिल किया गया। इससे युजवेंद्र चहल पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे रहे। चहल भी बैठे-बैठे 5 करोड़ ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+