IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको अगले टेस्ट में टीम से बाहर कर देना चाहिए
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मुकाबले टीम इंडिया खेल चुकी है। मामला अब तक बराबरी का ही रहा है। एक मैच इंग्लैंड ने और एक मैच भारत ने जीता है। पिछले मैच में टीम इंडिया ने 106 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में वापसी कर ली।
जीत के बाद भी भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों की खराब फॉर्म चिंता का विषय है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी अभी तक नहीं चला है। उनके अलावा गिल का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में था लेकिन वह विशाखापट्टनम में शतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर चुके हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको बाहर कर देना चाहिए।

केएस भरत
बतौर विकेटकीपर केएस भरत को काफी मौके मिले हैं। वह भाग्यशाली रहे हैं कि उनको टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला है। 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में खेलने के बाद भी वह खुद के चयन को साबित करने में नाकाम रहे हैं। केएस भरत ने एक भी फिफ्टी नहीं जड़ी है। उन्होंने कुल 221 रन बनाए हैं। भारत का औसत 20 का रहा है। ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह अब नहीं बनती है।
श्रेयस अय्यर
हैदराबाद और विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में अय्यर को खेलने का मौका मिला है लेकिन वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाने वाले अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में एक भी अर्धशतक जमाने में सफल नहीं रहे हैं। उनको टीम से बाहर करना चाहिए।
मुकेश कुमार
सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी विभिन्नताओं से प्रभावित करने वाले मुकेश कुमार टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार दिखाई नहीं देते हैं। मुकेश कुमार के पास वह लाइन और लेंथ नहीं है। पहली पारी में इंग्लैंड के ओपनरों ने उनकी धुनाई कर दी थी। दूसरी पारी में भी उन्होंने रन खर्च किये थे। रेड बॉल क्रिकेट में नियंत्रण सबसे बड़ा हथियार होता है। मुकेश कुमार को टीम से बाहर करने की आवश्यकता है। खराब लाइन के अलावा उनके पास वह गति भी नहीं है। फ़िलहाल वह टेस्ट खेलने के लिए सही चयन नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications