3 भारतीय क्रिकेटर जिनकी नहीं होगी अब वापसी, संन्यास लेने के अलावा नहीं बचा कोई रास्ता

भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर तेजी से चल रहा है। पिछले दो साल में टीम इंडिया ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और चयनकर्ताओं का फोकस अब भविष्य की टीम तैयार करने पर है। ऐसे में कुछ अनुभवी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने कभी भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन अब उनकी वापसी की राह लगभग बंद होती दिख रही है।

अजिंक्य रहाणे ने काफी समय टीम से बाहर रहने के बाद रिटायरमेंट ले लिया। कुछ नाम और भी इस रास्ते पर जाने के लिए तैयार लग रहे हैं। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिनके लिए टीम इंडिया में दोबारा जगह बनाना बेहद कठिन नजर आ रहा है।

mohammed shami

इशांत शर्मा

एक समय भारतीय तेज गेंदबाजी की पहचान रहे इशांत शर्मा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के रूप में खेला था। इसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला। 37 साल के इशांत शर्मा अब सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते हैं। आईपीएल में इंटरनेशनल से रिटायर होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

युजवेंद्र चहल

सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के सबसे सफल स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2023 में खेला था। इसके बाद लगातार टीम से बाहर हैं।

कुलदीप यादव की शानदार फॉर्म, युवा स्पिनरों को लगातार मिल रहे मौके और टीम मैनेजमेंट की नई सोच ने चहल की राह मुश्किल बना दी है। उम्र भी अब उनके पक्ष में नहीं है और 2027 विश्व कप को देखते हुए चयनकर्ता नए विकल्पों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। चहल भी अब सिर्फ आईपीएल के खिलाड़ी हैं। वहां भी वह प्रदर्शन से ज्यादा अन्य विवादों में दिखाई दिए हैं।

मोहम्मद शमी

2023 वनडे विश्व कप के हीरो रहे मोहम्मद शमी का करियर चोटों से बुरी तरह प्रभावित हुआ। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2025 में एक वनडे मुकाबले में खेला था। इसके बाद फिटनेस और घुटने की समस्या के कारण वह बाहर रहे हैं। हालांकि अभी फिट होने के बावजूद वह टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। सलेक्टर्स अब युवाओं पर फोकस कर रहे हैं। शमी घरेलू क्रिकेट खेलकर वापसी का प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि अब वापसी मुश्किल ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+