IPL 2025 Retention: 3 आईपीएल कप्तानों पर लटकी तलवार? मेगा नीलामी से पहले किये जाएंगे बाहर
IPL 2025 Retention: आईपीएल के लिए होने वाली मेगा नीलामी के लिए चर्चा जोरों पर चल रही हैं। हालांकि इससे पहले रिटेन और रिलीज होने वाले प्लेयर्स के बारे में बातें देखने को मिल रही हैं। रिटेंशन लिस्ट के लिए टीमों का मंथन अब भी जारी है और अंतिम डेट भी नजदीक आ गई है।
इस बार नीलामी से पहले कुछ बड़े नामों को रिलीज करने की संभावना है क्योंकि रिटेंशन की लिमिट है। सिर्फ छह प्लेयर्स को ही रिटेन किया जा सकता है। ऐसे में कुछ टीमों के कप्तानों को भी लिस्ट से बाहर देखा जा सकता है। ऐसे ही तीन कप्तानों के बारे में जानना चाहिए, जिनको रिलीज किया जा सकता है।

केएल राहुल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल की कप्तानी में प्रदर्शन अच्छा किया है लेकिन अब शायद उनके रास्ते अलग हो जाएंगे। ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें बताया गया है कि राहुल को रिटेन नहीं करने की पूरी संभावना है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर कप्तान तीन साल तक रहे हैं।
श्रेयस अय्यर: केकेआर ने जिन कप्तानों के अंडर आईपीएल खिताब जीत है, उनमें श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल ही केकेआर ने टाइटल अपने नाम किया था लेकिन अब उनको रिलीज करने की खबरें आ रही हैं। रिटेंशन लिस्ट में अय्यर से पहले आंद्रे रसेल का नाम होने की चर्चा भी है। रिटेंशन में इस तरह का बर्ताव अय्यर को पसंद नहीं आ रहा है।
ऋषभ पंत: तीसरा और सबसे अहम नाम ऋषभ पंत का है। वह अपनी घरेलू शहर की टीम दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर जा सकते हैं। खबरों के अनुसार फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को शायद इस सीजन कप्तान नहीं बनाना चाहती है लेकिन पंत इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं करना चाहते। इस वजह से ऋषभ पंत को आगामी सीजन के ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications