ICC Test Rankings: 25 वर्षीय खिलाड़ी ने हासिल किया ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान, रूट को उखाड़ फेंका

ICC Test Rankings: आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पहले स्थान पर अब एक नया चेहरा आ गया है। जो रूट पहले स्थान पर काबिज थे लेकिन वह नीचे खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने एक लम्बी छलांग लगाई है।

उधर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ऋषभ पंत तीन स्थानों से फिसलकर नीचे आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल की टेस्ट रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। सबसे बड़ा परिवर्तन नम्बर एक की पोजीशन पर हुआ है।

root and brook

इंग्लैंड के 25 वर्षीय खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने धमाका करते हुए पहले नम्बर की कुर्सी हथिया ली है। पहले स्थान पर जो रूट हुआ करते थे लेकिन अब ब्रूक ने उनकी जगह ले ली है। जो रूट दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके बाद नम्बर तीन के कुर्सी पर यशस्वी जायसवाल का नम्बर है।

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने शतक जमाया था। यह उनके करियर का आठवां शतक था। जो रूट से एक अंक आगे निकलते ही उनको टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल हो गया। हैरी ब्रूक के अब 898 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं।

जुलाई में ही जो रूट ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने कीवी दिग्गज केन विलियमसन को पछाड़ते हुए टॉप स्पॉट पर कब्जा जमा लिया था। कुछ ही महीने इस पोजीशन पर रहने एक बाद अब ब्रूक ने उनको रिप्लेस कर दिया। हालांकि रूट के पास वापस नम्बर एक पर आने का मौका रहेगा क्योंकि फासला सिर्फ एक अंक का है।

उधे टेस्ट क्रिकेट के गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन प्लेयर्स ने टॉप दस में अपनी जगह बनाई है। जसप्रीत बुमराह नम्बर एक पर हैं। अश्विन पांचवें और जडेजा छठे नम्बर पर हैं। अश्विन की रैंकिंग में एक स्थान ही गिरावट आई है। कमिंस ने चौथा स्थान हासिल कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका से रबाडा दूसरे स्थान पर हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+