Cricketer Death: क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, महज 20 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया ये तेज गेंदबाज
Cricketer Death News: क्रिकेट जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय तेज गेंदबाज की बीच मैदान पर गेंदबाजी के दौरान मौत की जानकारी मिली है। ये घटना जम्मू-कश्मीर से सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 20 वर्षीय क्रिकेटर सुहैब यासीन गेंदबाजी करते समय मैदान पर अचानक गिर गया। इसके तुरंत बाद खिलाड़ी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल का दौरा पड़ने से मौत
जम्मू-कश्मीर समाचार एजेंसी केएनएस (KNS) की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बारामूला के पट्टन के हंजीवेरा इलाके में क्रिकेट खेलते समय एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
रनअप के दौरान जमीन पर गिरा खिलाड़ी
एक अधिकारी ने केएनएस को बताया कि 20 वर्षीय सुहैब यासीन हंजीवेरा इलाके में एक क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाजी करने के लिए दौड़ते समय अचानक गिर गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहैब यासीन के पिता मोहम्मद यासीन बारामूला के हंजिवेरा इलाके में रहते हैं।
इससे पहले हाल ही में क्रिकेट खेलते समय मौत का एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया था, जहां एक 36 वर्षीय इंजीनियर को क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक विकास नेगी नोएडा सेक्टर 135 में एक क्रिकेट मैच के दौरान सिंगल लेते समय पिच पर गिर गए और बाद में अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वायरल वीडियो में, नेगी, जो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर हैं, बल्लेबाज के शॉट मारने के बाद सिंगल लेने के लिए जाते हैं, लेकिन वह बीच में ही गिर जाता है। इसके बाद विकेटकीपर और अन्य खिलाड़ियों को उनकी और दौड़ते हुए देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications