चहल ही नहीं, ये 17 गेंदबाज भी ले चुके हैं IPL में हैट्रिक, लिस्ट में रोहित भी शामिल

ipl
Photo Credit:

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का 30वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 7 रन से जीत दर्ज की। यह उसकी सीजन की अपनी चौथी जीत रही। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली। यह उनका इस सीजन में दूसरा शतक भी रहा। हालांकि, राजस्थान की जीत में स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी अहम रोल रहा, जिन्होंने हैट्रिक लेकर पांच विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- ये 5 स्पिनर्स खेल सकते हैं T20 विश्व कप में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताए नाम

चहल की रिकॉर्ड हैट्रिक

चहल की रिकॉर्ड हैट्रिक

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 218 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन कोलकाता के बल्लेबाजों ने भी पलटवार करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, 17वें ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी करने आए और राजस्थान के लिए जान भर दी। उन्होंने ओवर की आखिरी तीन गेंदों में विकेट लेकर अपनी पहली आईपीएल हैट्रिक पूरी की। चहल ने श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस को आउट किया। इसी के साथ चहल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 18वें खिलाड़ी व 12वें भारतीय भी बन गए।

Recommended Video

    IPL 2022: Yuzvendra Chahal created history in IPL’s 30th Match against KKR | वनइंडिया हिन्दी
    लिस्ट में रोहित भी शामिल

    लिस्ट में रोहित भी शामिल

    रोचक बात यह है कि अभी तक आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा का भी नाम है। रोहित ने 2009 में हैट्रिक ली थी। वहीं अमित मिश्रा ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने तीन बार हैट्रिक ली है, जबकि युवराज सिंह ने दो बार हैट्रिक ली है। उन्होंने 2009 में दोनों हैट्रिक बनाई हैं। अन्य 14 गेंदबाजों ने एक-एक हैट्रिक ली है।

    आईपीएल में इन खिलाड़ियों ने ली है विकेट की हैट्रिक-

    आईपीएल में इन खिलाड़ियों ने ली है विकेट की हैट्रिक-

    2008 - लक्ष्मीपति बालाजी, अमित मिश्रा, मखाया नतिनि
    2009 - युवराज सिंह (दो बार), रोहित शर्मा
    2010 - प्रवीण कुमार
    2011 - अमित मिश्रा
    2012 - अजीत चंदीला
    2013 - सुनील नारायण, अमित मिश्रा
    2014 - प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन
    2016 - अक्षर पटेल
    2017 - सैमुअल बद्री, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट
    2019 - सैम करण, श्रेयस गोपाल
    2021 - हर्षल पटेल
    2022 - युजवेंद्र चहल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+