MP News: 14 साल बाद ग्वालियर में होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत लगभग तय
Cricket Match In Gwalior: भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों के श्रृंखला का दूसरा मैच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में कराए जाने की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं।
Cricket Match In Gwalior: मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 14 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंडिया और साउथ अफ्रिका के बीच खेला गया था।
इंडिया-अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों के श्रृंखला का दूसरा मैच ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर ग्राउंड में कराए जाने की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। बीसीसीआई के निरीक्षण की औपचारिकता महज शेष है।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर कमर कस ली है।
अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए युद्धस्तर की तरह तैयार हो रहे नवनिर्मित ग्राउंड में दूधिया रोशनी फ्लड लाइट के तीन एलइडी पोल पूरी तरह खड़े हो गए हैं। कुल 6 पोल में से 3 पोल अगले तीन-चार दिनों में खड़े होने की पूरी संभावना है। दोनों पवेलियन का इंटीरियर का काम अंतिम दौर में चल रहा है। ग्राउंड में 30 हजार दर्शकों की बैठने की व्यवस्था है।
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के रुकने के लिए ग्वालियर शहर के दोनों थ्री-स्टार होटल को 12 से 15 जनवरी तक के लिए बुक जैसा कर दिया है। बता दें कि ग्वालियर की जमीन पर 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंडिया और साउथ अफ्रिका के बीच खेला गया था।
2010 से 2023 तक कोई मैच ही नहीं खेला गया। अब एक बार मैंच खेलने की तैयारी की जा रही है। जहां 14 जनवरी को भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 मैच खेलना लगभग तय है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications