13 गेंदों पर हो गया टी20 इंटरनेशनल मैच समाप्त, जानिए किस टीम ने किया यह धांसू कारनामा
टी20 क्रिकेट आने के बाद फैन्स में जोश और उत्साह रहता है क्योंकि मुकाबला जल्दी समाप्त हो जाता है और टाइम ज्यादा नहीं लगता, लेकिन दूसरी पारी में 3 ओवर से पहले मैच खत्म होना थोड़ा ज्यादा जल्दी हो जाता है। ऐसा देखने को मिला है और यह इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ है।
आईसीसी टी20 एशिया क्वालीफायर के दौरान ऐसा हुआ। मुकाबला मलेशिया और मंगोलिया के बीच खेला गया था और मंगोलियाई टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। विपक्षी टीम ने मुकाबला मज 13 गेंदों में ही अपने नाम कर लिया और धमाल मचा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगोलिया की टीम 16.1 ओवर खेलने के बाद महज 31 रन बनाने में सफल रही और ऑल आउट भी हो गई। यहाँ कुल रनों के अलावा जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों का जिक्र करना भी आवश्यक हो जाता है। मलेशिया के छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।
एक और अहम आंकड़ा यह भी रहा कि डबल डिजिट में कोई खिलाड़ी नहीं पहुँच पाया। मलेशिया के गेंदबाजों ने ऐसा जादू किया कि मंगोलियाई बल्लेबाज बस क्रीज पर आते रहे और आउट होकर वापस पवेलियन लौटते चले गए। किसी ने टिककर रन बनाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मलेशिया के लिए वीरनदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये।
इसके बाद 32 रनों का लक्ष्य मलेशियाई टीम के लिए कोई मुश्किल कार्य नहीं था। 12 गेंदों में ही मलेशिया ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। इससे पहले मंगोलिया को सिंगापुर ने भी 10 रन के कुल स्कोर पर आउट करते हुए 10 विकेट से पराजित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications