CWG 2022: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, अचिंता शुली ने 73 kg वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। 20 वर्षीय अचिंता शुली (Achinta Sheuli) ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 73 किलो भारवर्ग में यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बर्मिंघम, अगस्त 1: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। 20 वर्षीय अचिंता शुली (Achinta Sheuli) ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 73 किलो भारवर्ग में यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अचिंता ने स्नैच में रिकॉर्ड 143 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 170 किलो का वजन उठाने में सफल रहे। कुल मिलाकर 20 वर्षीय एथलीट ने रिकॉर्ड 313 kg का वजन उठाया और गोल्ड जीता।

ये भी पढ़ें-Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण

2021 में भी जीता था गोल्ड

2021 में भी जीता था गोल्ड

मलेशिया के एरी हिदायत सिल्वर जीतने में सफल रहे। मलेशियाई एथलीट ने कुल 303 किलोग्राम का वजन उठाया। वहीं, कनाडा को ब्रान्ज मेडल मिला। बता दें कि वेटलिफ्टिंग का फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले ही अचिंता को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने 2021 के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। इतना ही नहीं उसी साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शुली ने सिल्वर मेडल जीता था।

भारत की झोली में आए अब तक 6 पदक

भारत की झोली में आए अब तक 6 पदक

बर्मिंघम खेलों में भारत का ये छठा पदक रहा, जिसमें 3 गोल्ड मेडल शामिल है। दिलचस्प बात ये हैं कि भारत को सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही मिले हैं। अचिंता शुली से पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने भी वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल जीता। गुरुराज पुजारी ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। CWG 2022 में भारत वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश भी है।

मेडल भाई और कोच को समर्पित

मेडल भाई और कोच को समर्पित

गोल्ड मेडल जीतने के बाद ANI से बात करते हुए अचिंता शुली ने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं। कई संघर्षों को पार करने के बाद मैंने ये मेडल जीता है। मैं इस मेडल को अपने भाई और कोचों को समर्पित करूंगा। इसके बाद मैं ओलंपिक की तैयारी करूंगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+