Commonwealth Games 2022: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा का शानदार प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में हराया
राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई।
नई दिल्ली, 29 जुलाई: राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई। टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने अपना मैच जीत लिया है। ग्रुप दो के पहले मुकाबले में मनिका ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया।

महिला युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और रीत टेनिसन ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवडर्स और डेनिशा पटेल को 11-7, 11-7, 11-5 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई । बत्रा और श्रीजा अकुला ने सिंगल्स जीतकर भारत को दक्षिण अफ्रीका पर जीत दिलाई।
आसान जीत दर्ज की
मौजूदा चैंपियन भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पहले गेम में मुशफिकुह कलाम को 11-5 के अंतर से हराया। पहले गेम के दौरान वह अपने विरोधी खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहीं। दूसरे गेम में भी मनिका ने अपने विरोधी को कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में 11-3 से आसान जीत दर्ज की। वहीं तीसरा गेम बत्रा ने 11-2 के अंतर से जीता। बत्रा पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी । अकुला ने दूसरे एकल में पटेल को 11-5, 11-3, 11-6 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी । भारतीय टीम दूसरे मैच में फीजी से खेलेगी ।
भारत ने बनाए 154 रन
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेल ग्रुप ए के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने डेब्यू किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 48 और स्मृति मंधाना ने 24 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की जोनासेन ने 4 विकेट अपने नाम किए।












Click it and Unblock the Notifications