Asian Rugby: बिहार बना अंतरराष्ट्रीय रग्बी का केंद्र, राजगीर में होगा U-20 एशियाई रग्बी 7 चैंपियनशिप
Asian Rugby Championship: बिहार खेल जगत में एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। पहली बार राज्य में Under-20 Asian Rugby Sevens Championship का आयोजन होने जा रहा है, जो 9 और 10 अगस्त 2025 को राजगीर के अत्याधुनिक स्टेडियम में संपन्न होगा। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 12 देशों की टीमें भाग लेंगी, जो राज्य को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक खास पहचान दिलाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बीते वर्षों में जिस तरह से खेल अधोसंरचना में सुधार और विस्तार किया है, वह अब रंग ला रहा है। राजगीर का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम इसकी मिसाल है- न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त, बल्कि खिलाड़ियों की हर ज़रूरत को ध्यान में रखकर विकसित किया गया।

रग्बी इंडिया के अध्यक्ष और जाने-माने अभिनेता राहुल बोस ने इस मौके पर अपनी खुशी जताते हुए कहा हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अंडर 20 एशियाई रग्बी 7 चैंपियनशिप का संस्करण बिहार में आयोजित होने जा रहा है।हम बिहार सरकार और बीएसएसए के योगदान के लिए आभारी हैं।
यह आयोजन रग्बी के विकास के साथ-साथ राज्य के खेल क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस आयोजन में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) की सक्रिय भूमिका और समर्पण भी विशेष रूप से सराहनीय है, जिसने आयोजन को सुचारू और भव्य बनाने में अहम सहयोग दिया है।
राजगीर में होने वाला यह टूर्नामेंट केवल रग्बी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा अवसर नहीं है, बल्कि बिहार के लिए खेल नीति, अधोसंरचना और युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन भविष्य में और भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दरवाजे खोलेगा और बिहार को देश का नया स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications