सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, सेमीफाइनल में जापानी प्लेयर को दी मात

नई दिल्ली, जुलाई 16। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का सिंगापुर ओपन 2022 में शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की सायना कावाकामी को हरा दिया है और फाइनल में जगह बना ली है। पीवी सिंधु ने 32 मिनट के गेम में सायना कावाकामी को 21-15 और 21-7 के अंतर से मात दी है। आपको बता दें कि सिंधु ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को 2-1 के सेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

PV sindhu in final of Singapore open

पहली बार सुपर 500 खिताब के करीब पहुंची पीवी सिंधु

शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने शुरुआत से ही जापानी प्लेयर के खिलाफ बढ़त को जारी रखा और आखिर में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने 2-0 से इस मैच को जीत लिया। आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने अभी तक सुपर 300 के दो खिताब जीते थे, लेकिन सुपर 500 का कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है, लेकिन अब पीवी सिंधु उस खिताब से बस एक कदम दूर हैं।

आपको बता दें कि सिंधु ने 2018 चाइना ओपन में कावाकामी के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। सिंधु और कावाकामी के बीच 2 मुकाबले हुए हैं और दोनों अब सिंधु ने जीत लिए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी। पहले गेम में सिंधु 11-8 से आगे थी, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने सर्विस और क्रॉस कोर्ट के खेल के दमदार खेल की बदौलत लगातार तीन अंक अर्जित किए और सिंधु के बराबर पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन सिंधु ने बढ़िया खेल दिखाते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में सिंधु ने पहले गेम की बढ़त को बरकरार रखा। दूसरे सेट में तो सिंधु ने कावाकामी को बिल्कुल भी बढ़त का मौका नहीं दिया। सिंधु ने इस सेट में 9-3 की बढ़त हासिल की और फिर यह गेम 21-7 से जीतते हुए सिंगापुर ओपन के फाइनल में जगह बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+