इन महान नामों से बेहतर तो ये खिलाड़ी कर रहा है, टीम इंडिया में उसको ऊपर खिलाओ- हरभजन सिंह

नई दिल्ली, 1 मई: इंडियन प्रीमियर लीग में कई टीमों के बीच गुजरात टाइटंस अलग ही विजेता जैसी नजर आ रही है। कौन कह सकता है कि ये टीम पहली दफा सीजन में खेल रही है। हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में उतरने से पहले कहा था कि वह बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसी कामयाबी को दोहराना चाहेंगे और वे तेजी से इस ओर बढ़ रहे हैं। गुजरात ने मौजूदा सीजन के 9 मुकाबलों में 8 मैच जीते हैं और वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे प्लेऑफ में निश्चित तौर पर जा रहे हैं और उससे आगे भी पहुंचने की उम्मीद है। अभी तक इस टीम ने दिखाया है कि वे खराब से खराब हालत में भी मैच को निकालने का दम रखते हैं।

इस खिलाड़ी से हरभजन सिंह खुश-

इस खिलाड़ी से हरभजन सिंह खुश-

टीम पर हार्दिक पांड्या की अच्छी कप्तानी का प्रभाव भी पड़ा है। पांड्या ने ऊपरी क्रम पर आकर भरोसेमंद बैटिंग की झलकियां दिखाई हैं। पांड्या की बैटिंग तब और भरोसा पैदा करती है जब भारत के बड़े नाम परफॉर्म करने में विफल हो रहे हैं। हार्दिक ने 308 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी ठीक रहा है।

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह यह सब देखकर खुश हैं और उनका मानना है कि भारतीय टीम को अपने आने वाले मैचों में हार्दिक पांड्या को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारना चाहिए।

Recommended Video

    IPL 2022: CSK कप्तान धोनी की वापसी, सहवाग ने कहा धोनी के बिना CSK कुछ नहीं | वनइंडिया हिंदी
    कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज इस समय सुपर फ्लॉप

    कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज इस समय सुपर फ्लॉप

    भज्जी को लगता है कि हार्दिक उन बल्लेबाजों से बेहतर कर सकते हैं जो इस समय बड़े नाम होने के बावजूद परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि हरभजन ने किसी बल्लेबाज का नाम नहीं लिया है लेकिन जाहिर है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज इस समय सुपर फ्लॉप चल रहे हैं और ये टॉप ऑर्डर में ही खेल रहे हैं।

    हरभजन को यह भी लगता है कि चयनकर्ताओं को फिनिशिंग के रोल के लिए किसी और बल्लेबाज को देखना चाहिए और हार्दिक पांड्या को ऊपरी क्रम पर खेलने के लिए आजाद छोड़ना चाहिए।

    वह एक टॉप बल्लेबाज की तरह लग रहा था

    वह एक टॉप बल्लेबाज की तरह लग रहा था

    हरभजन ने स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया, 'हार्दिक के पास शानदार तकनीक है। वह एक पूरे बल्लेबाज होने की संभावना रखते हैं। लेकिन हमने उन्हें अब तक इस भूमिका में नहीं देखा था। वह आमतौर पर क्रम में नीचे आते थे और बड़ी हिट्स मारते थे। अब, उनके पास पारी में 17-18 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका आया, और वह एक टॉप बल्लेबाज की तरह लग रहा था।"

    उन्होंने कहा, "मैं उनकी तुलना किसी से नहीं करना चाहता, लेकिन उन्होंने अब तक जो खेल दिखाया है, उससे वह इस समय कई अन्य महान बल्लेबाजों से बेहतर हैं।"

    आप किसी और को फिनिशर के रूप में रख सकते हैं

    आप किसी और को फिनिशर के रूप में रख सकते हैं

    उन्होंने कहा, 'मैं चाहूंगा कि हार्दिक को भारतीय टीम में भी ऐसे मौके मिले। आप किसी और को फिनिशर के रूप में रख सकते हैं। अगर आपके पास तीन-चार नंबर पर उनके जैसे ठोस खिलाड़ी हैं, तो आपको उन्हें नीचे भेजने की जरूरत नहीं है। जब आप सेट होते हैं तो बाद के ओवरों में आप ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। वह बल्ले से शानदार रहे हैं, गेंद से भी शानदार रहे हैं। वह अपने लिए (भारतीय टीम में वापसी के लिए) मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+