Asian Games 2023: भारत की झोली में एक और मेडल, रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और मेडल आया है। वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत की झोली में पांच गोल्ड मेडल, 8 रजत पदक और 10 कांस्य पदक में आ चुके हैं। एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने अबतक कुल 23 पदक जीते हैं।

 roshibina devi naorem

फाइनल मुकाबले में रोशिबिना का मुकाबला वू शियोवे से था। 60 किलोग्राम की श्रेणी में चीन के खिलाफ मुकाबले में रोशिबिना को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रोशिबिना ने सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर लिया था।

रोशिबिना देवी ने बुधवार को जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वियतनाम की थीथू को 2-0 से मात दी। इससे पहले 2018 में एशियन गेम्स में भी में भी रोशिबिना ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

एशियन गेम्स में भारत ने वुशु में अबतक 7 मेडल अपने नाम किए हैं। लेकिन अभी तक भारत वुशु में गोल्ड मेडल अपने नाम नहीं कर सका है। इससे पहले 2010 में एशियन गेम्स में संध्यारानी देवी एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची थीं।

हालांकि उन्हें फाइनल मुकाबले में ईरान की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। रोशिबिना ने 2019 में दक्षिण एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

फाइनल मुकाबले में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई ने वुशू में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने रोशिबिना को मात दी। रोशिबिना देवी की बात करें तो उनका जन्म मणिपुर के बिशनपुर जिले में हुआ था। 2018 के एशियन गेम्स में उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की मुबाशरा अख्तर को मात दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+