Karnataka Weather: कर्नाटक पहुंची 'मानसून एक्सप्रेस', IMD ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट
बेंगलुरू, 04 जून। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि कर्नाटक में मानसून ने आज दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से कर्नाटक में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक कर्नाटक में मानसून शनिवार को पहुंचेगा। फिलहाल बेंगलुरू समेत कर्नाटक के कई जिलों में इस वक्त झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कर्नाटक के साथ, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी जमकर बारिश होगी। विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी है तो कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

इन जिलों में होगी भारी से भारी बारिश
- बेंगलुरू
- उडुपी
- उत्तर कन्नड़
- कोडगु
- कोप्पल
- कोलार
- गदग
- गुलबर्ग
- चिकबलापुरा
- चिकमगलूर
- चित्रदुर्ग
- तुमकूर जिला
- दक्षिण कन्नड़
- दावणगेरे
- धारवाड़

यहां होगी हल्की बारिश
- मांडया
- मैसूर
- रामनगर
- रायचूर
- शिमोगा
- हावेरी
- हासन

यहां भी बरसेंगे बादल
अगले 24 घंटों में दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, आंध्रा, केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी में जमकर बादल बरस सकते हैं। तो वहीं बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल में 'येलो अलर्ट' जारी है।
'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं, जिससे बारिश होती हैं। ये हवाएं जून से सितंबर तक देश में सक्रिय रहती हैं और बारिश कराती हैं।












Click it and Unblock the Notifications