प्रेमी के लिए कर दी पति की हत्या, जेल से छूटने के बाद तीसरे शख्स को दे बैठी दिल, फिर हुआ खौफनाक अंत
यूपी के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनभद्र में एक महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
मामले में जमानत पर जेल से छूटने के बाद उसने तीसरे शख्स को दिल दे दिया। उसके साथ नजदिकियां बढ़ीं तो वह शादी का दबाव बनाने लगी। उसका तीसरा प्रेमी शादीशुदा था, ऐसे में उसने शादी से इनकार कर दिया।

उसके बाद महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। महिला द्वारा रुपयों की डिमांड की जाने लगी। इस बात से नाराज होकर उसके तीसरे प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए।
दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जिले के पूरब मोहाल इलाके का है। दो दिन पहले पूरब मोहाल इलाके में खाली पड़े एक प्लाट में झाडि़यों के बीच एक महिला की लाश मिली थी। लाश के समीप से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान फुलवार की रहने वाली ममता श्रीवास्तव के रुप में हुई।
ऐसे में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला की महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने उसकी नजदीकी माने जाने वाले नंदू नामक शख्स को पकड़ा तो उसने सच्चाई उगल दी।
पुलिस द्वारा बताया गया कि ममता ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति राजीव श्रीवास्वत की हत्या कर दी थी। मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद वह तारीख पर आने जाने के लिए अपने ही गांव के रहने वाले नंदू की मदद लेती थी।
धीरे-धीरे नंदू और उसके बीच नजदिकियां बढ़ गईं। नंदू ने बताया कि इस दौरान उसके और ममता के बीच संबंध भी बने। बाद में ममता शादी करने का दबाव बनाने लगी। नंदू पहले से ही शादीशुदा था, ऐसे में उसने ममता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया।
नंदू ने पुलिस को बताया कि बीते 10 मार्च को वह ममता को मिलने के लिए दुद्धि बुलाया। उसके बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने लाश को पूरब मोहाल इलाके में फेंक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications