Sonbhadra News: बाघ की सूचना से दहशत में ग्रामीण, अधिकारियों से कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

जंगल में बाघ देखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोनभद्र के ग्रामीण दहशत में हैं। लोग अब बाघ को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं।

Sonbhadra Tiger

Sonbhadra जिले के जंगल में एक आदमखोर बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं, शरारती तत्व विभिन्न क्षेत्रों में बाघ देखे जाने की झूठी अफवाह भी फैला रहे हैं, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं और पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि बाघ को लेकर अफवाह नहीं फैलाई जाए, अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tiger image

रात भर परेशान हुए अधिकारी
दरअसल सोनभद्र के पिंडारी गांव के रहने वाले कुछ मजदूर मोटरसाइकिल से बाजनडीह गांव जा रहे थे। मजदूरों ने रेंजर को फोन करके सूचना दिया कि गांव में उन्हें बाघ दिखाई दिया है। मजदूरों द्वारा सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल बाघ को पकड़ने के लिए संबंधित उपकरण लेकर गांव में पहुंच गई। मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जंगल में पीपल के पेड़ के समीप बाघ बैठा हुआ है। उसके बाद तीन पूरी तैयारी के साथ जब वहां पहुंची तो पता चला कि वहां पर कोई भी जानवर नहीं था। उसके बाद अधिकारियों ने मजदूरों को फटकार लगाई। बाद में मजदूरों द्वारा यह कहा गया कि उसके पैरों के निशान खेत में जरूर होंगे। खेत में देखा गया तो बाघ की जगह किसी दूसरे जानवर के पैरों के निशान। ऐसे में परेशान और अधिकारियों ने बताया कि झूठी सूचना देने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही पेट्रोलिंग
रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ मनमोहन मिश्रा का कहना है कि जंगल में बाघ की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को अलर्ट किया गया है। अभी तक टीम को बाघ दिखाई नहीं दिया है हालांकि ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग इलाकों में भाग दिखाई देने की सूचना दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है जो गलत है। बाघ की झूठी सूचना वायरल करने के चलते किसी का नुकसान हो सकता है ऐसे में बिना किसी पुष्टि के अफवाह भरे संदेश वायरल न किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग की टीम दिन में और रात में भी अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है। ग्रामीणों को डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि कहीं बाद अचानक दिखाई देता है तो आग जलाकर ग्रामीण उससे अपना बचाव करने के साथ ही तत्काल अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं।

Recommended Video

    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया करोड़ों का प्रोजेक्ट, लोकार्पण के पहले ही जमींदोज हो गई वाशिंग पिट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+