UP News: एमपी के बाद अब यूपी में पेशाब कांड! सोनभद्र में दबंग द्वारा दलित युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल

UP Sonbhadra News: मध्य प्रदेश जनपद के पेशाब कांड का मामला भी ठंडा नहीं हुआ था कि यूपी से भी ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है।

UP Sonbhadra News: मध्य प्रदेश के सीधी जनपद में दलित युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद एमपी की राजनीति में खलबली मच गई थी। उसके थोड़ी ही दिन बाद मिर्जापुर में चप्पल पर थूक कर चटवाने का वीडियो वायरल हुआ था।

अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से फिर इसी तरह का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सोनभद्र में एक दलित युवक के ऊपर एक दबंग व्यक्ति द्वारा के साथ किए जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Sonbhadra UP

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोनभद्र जनपद के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। वीडियो की जांच पड़ताल करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साथ ही आला अधिकारी गांव में पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि है लिखने तहरीर दी है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल, बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सोनभद्र जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के ऊपर पेशाब कर रहा है। इसके अलावा एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दे रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यह भी बताया गया कि वायरल वीडियो 2 दिन पहले का है। 11 जुलाई को पीड़ित और आरोपी दोनों लोग साथ में बैठकर शराब पी थी।

शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गई और विवाद होने के बाद दबंग व्यक्ति द्वारा दलित युवक की पिटाई की गई। पिटाई किए जाने के बाद दबंग व्यक्ति उसके चेहरे पर और कान में पेशाब कर दिया। अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे की हालत में होने के चलते पीड़ित को इसकी जानकारी नहीं हुई थी।

हालांकि इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया था। यह वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो पीड़ित युवक को इसके बारे में जानकारी हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर दी।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति और आरोपी दोनों का आपस में संबंध था। दोनों साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच आरोपी व पीड़ित में विवाद हो गया था। यह भी बताया गया कि घटना में शामिल अभियुक्त एवं सहयोग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+