Sonbhadra News: जंगली सूअर को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल और फंस गया तेंदुआ, जाना पड़ा सलाखों के पीछे
सोनभद्र में पिछले दिनों जंगल में एक तेंदुआ मृत पाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि शिकारियों ने ही तेंदुएको मारा था इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Sonbhadra जिले में पिछले दिनों मृत तेंदुआ मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तेंदुए को मारने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त जंगली सूअर का शिकार करने के लिए म्योरपुर के जंगली इलाके में जाल बिछाए थे और उसी जाल में तेंदुआ फंस गया। जाल में तेंदुआ फंस जाने के बाद दोनों शिकारी रात भर तेंदुए को उसी तरह तड़पता हुआ छोड़ दिए। सुबह जब उसकी मौत हो गई तो शिकारियों ने अपना जाल खोल लिया और जाल लेकर भाग गए थे।

पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात आई थी सामने
जंगल में मृत तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक जांच और ग्रामीणों की पूछताछ से पता चला था कि पेड़ पर चढ़कर शिकार करने के दौरान गिरने से तेंदुए की मौत हुई होगी। जिस स्थान पर तेंदुआ मृत पाया गया था वहां पर काफी संख्या में पेड़ की हरी हरी पत्तियां भी टूटकर गिरी हुई थी। ऐसे में लोगों द्वारा तेंदुए की पेड़ से गिरने की बात कही जा रही थी। फिलहाल तेंदुए का शव मिलन के बाद ही मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुलिस टीम को लगाने के साथ ही तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि तेंदुए के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और रस्सी से उसका गर्दन कस जाने के चलते दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा इलाके के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन ग्रामीणों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
Recommended Video

एक वीडियो क्लिप हुआ वायरल और पकड़े गए आरोपी
बताया जा रहा है कि जाल में जब तेंदुआ फंसा था उस दौरान वह जिंदा था और काफी देर जिंदगी बचाने के लिए वह जूझता रहा। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया था। बाद में वही वीडियो वायरल हो गया और पुलिस के पास पहुंचा। ऐसे में पुलिस द्वारा तेंदुए के हत्यारों के पास पहुंचने में आसानी हुई। वीडियो में दिखाई दे रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके बाद परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी। पुलिस द्वारा इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरी सच्चाई सामने आई और तेंदुआ का शिकार करने के आरोपी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जींदलाल व हिरन यादव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications