सोनभद्र समाचार: मिट्टी का टीला ढहने से तीन मजदूरों की मौत, ऐसे हुआ यह हादसा
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बड़ा हादसा होने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा मिट्टी का टीला ढ़हने से हुआ। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अनपरा थाना क्षेत्र के झिंगुरदह हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी के नीचे मिट्टी के टीले से खुदाई का काम चल रहा था। घर की पोताई के लिए मिट्टी निकाल रह थे।इसी दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। मदरहा टोला निवासी शिवकुमारी उर्फ लोली (35) पत्नी अमेरिका गुर्जर, रामसूरत भारती (35) पुत्र रामप्यारे, रामेश्वरी देवी (50) पत्नी रामकेश्वर भारती और सागरदह टोला निवासी रामजतन गुर्जर (50) पुत्र रामदुलार इसमें दब गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबे मजदूर रामजतन को सुरक्षित बाहर निकाला। रामजतन का सिर बाहर था, जबकि शरीर अंदर दबा था। उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जेसीबी की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि मिट्टी का टीला ढ़हने से यह हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications