Sonbhadra: ट्रक की डीजल टंकी में छिपाया था लाखों का अवैध गांजा, पुलिस ने पकड़ी सबसे बड़ी खेप
फ़िल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी को अंजाम दे रहे चार शातिर तस्कर यूपी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनके पास से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद हुई है। पुलिस अनुसार बरामद गांजे की वाहन सहित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह तलाशी के दौरान दो ट्रकों से साढ़े चार क्विटंल का अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये की बताई जा रही है। इसके साथ ही शाहगंज थाना पुलिस ने चार अंतरप्रांतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

डीजल टंकी के अंदर गांजे की खेप
दरअसल, मामला सोनभद्र जिले का है। बुधवार की सुबह तड़के चार शातिर तस्कर ओड़िशा से गांजा लेकर मिर्ज़ापुर की ओर आ रहे थे, तभी सोनभद्र पुलिस ने दो ट्रकों को चेकिंग के दौरान साढ़े चार क्विंटल गांजे धर दबोचा। दोनों ट्रकों के अंदर अलग से चेंबर और डीजल टंकी बनाकर गांजे की खेप छिपाई गई थी। बरामद की गई साढ़े चार क्विंटल गांजे की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में संबंधित अंतरप्रांतीय चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें दो जौनपुर जिले के निवासी हैं। वहीं मामले में पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

रास्ता बदल-बदलकर करते थे गांजे की तस्करी
वहीं मामले में गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पहले भी इस तरह गांजा की तस्करी कर चुके हैं। बीते दो जून को ट्रक लेकर ओडिसा के संभलपुर गए। वहां पर एक व्यक्ति उनसे ट्रक लेकर चला गया और करीब छह घंटे बाद उसमें अवैध गांजे की खेप छिपाकर उन्हें वापस कर दिया गया। इसके बाद ही वह ओडिशा से रवाना हुए थे। पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से वह रास्ता बदलकर चकिया से अहरौरा होते हुए रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज, राजगढ़ के रास्ते मिर्ज़ापुर जा रहे थे।

एसपी यशवीर ने मामले पर दिया बयान
पुलिस लाइन में एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि एएसपी मुख्यालय कालू सिंह और सीओ घोरावल अमित कुमार के निर्देशन में एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगाया गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर शाहगंज थाने की पुलिस ने शाहगंज-राजगढ़ मुख्य मार्ग पर बेलाव गांव के पास घेराबंदी की, जहां मिर्ज़ापुर और पंजाब के नंबर प्लेट वाले दो ट्रकों को चेकिंग के लिए रोका गया।
Recommended Video

तलाशी के दौरान ट्रकों के अंदर छिपाकर रखा गया साढ़े चार कविंटल अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की वाहन सहित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तस्करों को सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं पूछताछ में दोनों ट्रकों से पकड़े गए चार तस्करों की पहचान जौनपुर से रामलाल यादव, राशिद उर्फ दिलशाद, पंजाब से अमरीक सिंह और मिर्जापुर से गौरव के रुप में हुई।












Click it and Unblock the Notifications