Sonbhadra News: PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि साइबेरियन पक्षी जैसे हैं विपक्षी, चुनाव बाद हो जाएंगे गायब
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शुक्रवार को पहुंचे यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी साइबेरियन पक्षी की तरह हैं, जो सर्दी के मौसम में आते हैं और फिर मौसम बदलने के बाद भी चले जाते हैं।
इसी तरह चुनावी मौसम में विपक्षी सक्रिय हो जाते हैं, उनका जनता से कोई सरोकार नहीं रहता है। चुनाव बीतने के बाद ही वे लौट जाते हैं। यह भी बता दें कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को सोनभद्र जिले में ओबरा में रेणुका नदी पर करोड़ों रुपए खर्च कर बने पुल का लोकार्पण करने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने जहां रेणुका नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया, वहीं सात करोड़ रुपये की सात अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। सोनभद्र में ही 8 करोड़ के अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उद्घाटन और शिलान्यास करने के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला।
सोनभद्र के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है, जबकि पिछली सरकारों में कुछ लोगों का इसका लाभ मिलता था।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक सोनभद्र की जनता को रेणुका नदी को पार करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रदेश में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में स्कूल की नींव रखी गई और दूसरे कार्यकाल में इसका निर्माण पूरा हो गया।
उन्होंने यह भी कहा कि सोनभद्र के रेणुका नदी पर यह पुल बन जाने के बाद आदिवासियों के आवागमन में काफी आसानी होगी। इसके अलावा पुल का निर्माण हो जाने के बाद रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। कहा कि सोनभद्र में होने वाले विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
यह भी बता दें कि पुल का लोकार्पण करने के साथ ही उन्होंने कैम्हापान-कुम्हिया वाया गुरमुरा मार्ग का मरम्मत, चकरिया से भरहरी मार्ग का नवीनीकरण, टूसगांव से देवखर वाया सरसहवां का मरम्मत और नवीनीकरण, जुगैल से बैलगड़ी मार्ग का मरम्मत सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications