Sonbhadra: गर्भवती पत्नी, पति और 4 साल के बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

उत्तर प्रदेश के Sonbhadra जनपद में गुरुवार दोपहर में तेज रफ्तार के अज्ञात वाहन ने गर्भवती पत्नी उसके पति और 4 वर्षीय मासूम बालक को रौंदा। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Pregnant wife, husband and 4-year-old son no more in accident in Sonbhadra

Sonbhadra जनपद में गुरुवार दोपहर में तेज रफ्तार के अज्ञात वाहन ने गर्भवती पत्नी, उसके पति और 4 वर्षीय मासूम बालक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाथीनाला थाने की पुलिस को फोन करके सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

जानकारी अनुसार सोनभद्र जनपद के हथवानी गांव निवासी 30 वर्षीय रसीद अली गुरुवार को अपनी पत्नी शाहजहां(27) का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से दुद्धी बाजार आया हुआ था। मां बाप अपने साथ अपने 4 वर्षीय बेटे को भी लेकर घर से निकले थे।

दोपहर में अल्ट्रासाउंड होने के बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर रसीद बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह हाथवानी गांव के समीप पहुंचा था, इसी दौरान तेज रफ्तार के किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने के बाद रसीद और उसकी पत्नी शाहजहां तथा बेटा असलम बाइक से नीचे गिर गए। बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के चलते तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों द्वारा बताया गया कि शाहजहां के पेट में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीर दर्दनाक मंजर देख कर कांप उठे। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना हाथीनाला थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+