सीएम की सुरक्षा में लखनऊ से उड़ीसा जाते समय पुलिसकर्मियों की गाड़ी पलटी, एक सिपाही की मौत
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लखनऊ से उड़ीसा जा रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में महिला को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सिपाही की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शुक्रवार को उड़ीसा में होनी है सीएम की रैली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उड़ीसा में सोमवार को रैली होनी है। सीएम की रैली की सुरक्षा के लिए लखनऊ से छह गाड़ियों का काफिला उड़ीया के लिए जा रहा था। रास्ते में सोनभद्र के पास एक स्कॉर्पियो महिला को बचाने में पलट गई। गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएचओ करमा संतोष कुमार सिंह ने सभी घायलों को पीएचसी करमा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय चालक (राज्य संपत्ति विभाग) संदीप की मौत हो गई।

तीन पुलिसकर्मी घायल
घायलों को स्कॉर्पियो का शीश तोड़कर बाहर निकाला गया। इसमें 40 वर्षीय कंपनी कमांडर आशुतोष सिंह पुत्र स्व. केपी सिंह, कांस्टेबल 38 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह, 43 वर्षीय कांस्टेबल सीबीसीआईडी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications