सोनभद्र: भूत प्रेत के अंधविश्वास में भतीजे ने बड़ी मां का किया मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक भतीजे ने अपनी बड़ी मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। वहीं, हत्यारोपी भतीजे को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 मई की बताई जा रही है।

Nephew killed his aunty arrested by police

बभनी थाना प्रभारी अविनाश चन्द्र सिन्हा ने बताया कि रामजीत के पिता जोखन गोंड़ की मौत हो चुकी है। रामजीत के अनुसार मेरा पूरा परिवार हमेशा परेशान रहता था। डेढ़ माह पहले पिता की मौत हो गई और अब मेरी मां चारपाई पर है। उसे शक था कि बड़ी मां बसन्ती देवी जादू- टोना व भूत-प्रेत करती थी। इसके कारण ही उसका परिवार परेशान रहता था। वह हमेशा जादू-टोना कर परिवार के लोगों को परेशान कर रही थी।

उसने शनिवार की शाम बड़ी मां 50 वर्षीय बसन्ती देवी पर बलुआ से प्रहार कर मौत के घाट उतारने के बाद कहीं काम करने चला गया। वहां से लौट के घर में आराम से बैठा हुआ था। बसंती के पति रनशाय ने सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल घटनास्थल पर पहुंच गए।

रामजीत ने पुलिस को बताया कि अभी वह पिता की मौत को भुला भी नहीं पाया था कि बड़ी मां के जादू-टोना के कारण उसकी मां ने भी बिस्तर पकड़ लिया। मुझसे अपने परिवार की परेशानी देखी नहीं गई और अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा ने भी रविवार की सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त बलुआ भी बरामद कर लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+