UP: NH-75 पर ट्रक और कार की भिड़ंत, सोनभद्र के ब्लॉक प्रमुख समेत चार की मौत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सोनभद्र के ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि हादसा एनएच-75 पर परसवान बिजली सब स्टेशन के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह झारखंड के गढ़वा अपने मामा के चुनाव प्रचार के सिलसिले में गए थे। शनिवार को वहां मतदान था। शाम को वह अपने वाहन से वापस सोनभद्र आ रहे थे। इसी बीच ट्रक से उनके वाहन की टक्कर हो गई। फिलहाल इस हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।
एनएच-75 पर हुआ हादसा
घटना एनएच 75 पर परसवान बिजली सब स्टेशन के निकट हुई है। स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे। स्कॉर्पियों और ट्रक की सीधी भिड़ंत होने के कारण उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सभी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया जहां, इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आज देर शाम चारों लोगों के शव पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications