Love Affair: आधी रात में इस हाल में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, परिजन बोले- अब जिंदगी भर मिलते रहना

सोनभद्र जनपद में आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रेमी जोड़ा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें हमेशा के लिए एक साथ रहने की आजादी दे दी।

love affair sonbhadra lover girlfriend panchayat married

सोनभद्र जनपद से love affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोनभद्र में मध्य रात्रि में एक दूसरे से मुलाकात करने पहुंचे प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों द्वारा ऐसा फैसला लिया गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, मामला सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना अंतर्गत बबनडीहा गांव का है। गांव की रहने वाली एक युवती से बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव का रहने वाला एक युवक काफी समय से प्रेम करता था।

दोनों मोबाइल फोन से बात करते थे और घरवालों की चोरी छुपे दोनों एक दूसरे से मुलाकात भी करते थे। काफी समय से मुलाकात और बात के दौरान प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों एक साथ जीने मरने की कसम भी खाने लगे।

बताया जा रहा है कि प्रेमी के घर में किसी युवक की शादी थी और उसी का कार्ड बांटने के लिए प्रेमी बुधवार को बबनडीहा गांव में पहुंचा था। क्योंकि उसकी प्रेमिका भी वही की रहने वाली थी ऐसे में रात में वह अपने रिश्तेदारी में ही रुक गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि में अपनी प्रेमिका को फोन करके उसने मिलने के लिए बुलाया। गांव में ही स्थित एक सुनसान स्थान पर दोनों मध्य रात्रि में मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई।

भनक लगते ही आधा दर्जन की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोग पंचायत भवन पर लेकर आए और गांव के रहने वाले अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दिए।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर रात में ही गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत बुलाने के बाद प्रेमी प्रेमिका से बातचीत किया गया तो दोनों ने साथ रहने और शादी करने की बात कही। ऐसे में लड़की के परिजनों से पूछताछ किया गया।

युवक की रिश्तेदारी भी गांव में ही थी ऐसे में उसके रिश्तेदार भी वहां पहुंचे थे और युवक के परिजनों से भी फोन पर बातचीत की गई। युवक और युवती दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए राजी थी ऐसे में परिजन भी तैयार हो गए।

परिजनों के तैयार हो जाने के बाद रात में ही युवक और युवती की परिजनों की मौजूदगी में वरमाला पहना कर शादी संपन्न कराई गई। शादी संपन्न होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर अपने घर लेकर चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+