Lok Sabha Election 2024: कौन हैं रिंकी कोल? रॉबर्ट्सगंज से अपना दल एस ने बनाया प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपना दल (सोनेलाल) पार्टी द्वारा रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से इस बार पार्टी ने प्रत्याशी को बदल दिया है।
पुराने प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल के जगह उनकी बहू रिंकी कोल को अपना दल द्वारा इस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया गया है। रिंकी कोल मौजूदा समय में मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा से विधायक हैं। अनुप्रिया पटेल द्वारा रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर इन्हें चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पति के निधन के बाद बनीं विधायक: दरअसल रिंकी कोल के पति राहुल कोल साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उसके बाद साल 2022 चुनाव में भी राहुल कोल विजयी हुए।
हालांकि इसके पहले से ही राहुल कोल बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया और निधन होने के बाद साल 2023 में इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा जहां कीर्ति कोल को चुनाव मैदान में उतारा गया था।
वहीं इस सीट पर अपना दल द्वारा राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को टिकट दिया गया। उपचुनाव में रिंकी काेल ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9587 वोटों से चुनाव हरा दिया। उसके बाद यही से रिंकी कोल के राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई।
इसलिए कटा पकौड़ी लाल कोल का टिकट: रॉबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह एक समाज विशेष के लोगों को गाली देते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पकौड़ी लाल कोल का काफी विरोध हुआ था।
विरोध के बाद यह संभावना लगाई जा रही थी कि उनका टिकट कट सकता है। लेकिन उनके जगह पार्टी द्वारा किसी उम्मीदवार बनाया जाएगा इस बात पर संशय बरकरार थी। हालांकि मंगलवार को अपना दिल सोनेलाल पार्टी द्वारा उनकी बहू को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया गया।
समाजवादी पार्टी अभी तक नहीं उतारी उम्मीदवार: इस लोकसभा सीट पर अभी तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी द्वारा कई लोग इस लोक सभा सीट पर दावेदारी कर रहे हैं।
देखना यह होगा कि अब अपना दिल सोने लाल की पार्टी से चुनाव मैदान में उतर चुकीं रिंकी कोल के सामने इंडिया गठबंधन द्वारा किस प्रत्याशी को उतारा जाता है। हालांकि लोकसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले पकौड़ी लाल कोल के लिए यह चुनाव चुनौतियों भरा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications